About Us
संस्था वर्तमान में 50 बच्चों की क्षमता का बालगृह (बालक) का संचालन सफलता पूर्वक 2005-06 से कर रही है। जहां निराश्रित, बेसहारा, परित्यक्त, घूमन्तु, नशे के आदी और अनाथ बच्चों को बेहतर संरक्षण प्रदान कर रही है। इस हेतु शासन की निर्धारित किशोर न्याय अधिनियम के तहत बालकों को शिक्षा, चिकित्सा एवं पोषण प्रदान किए जा रहें हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग में संस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। संस्था सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 (44) के तहत पंजीकृत है, संस्था छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से विभागीय मान्यता प्राप्त है। संस्था को किशोर न्याय अधिनियम 2000 (34) के तहत बालगृह संचालन हेतु पंजीकृत किया गया है एवं साथ हीं साथ संस्था विदेशी अभिदाय (FCRA) के अंतर्गत गृह मंत्रालय, भारत शासन से पंजीकृत है।
Founder : NGO:Sanmarg Shiksha Samiti Surguja
|
|
Our Objectives |
ऽ प्रतिभावान, गरीब बालक-बालिकाओं की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था करना।
ऽ गरीब और अभावग्रस्त परिवार के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण से मुक्ति, बालश्रम उन्मूलन एवं उनके लिए कार्य करना। ऽ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आदिवासी, जनजाति, विधवा परित्यक्ता, विपत्तिग्रस्त, अति गरीब महिलाओं एवं परिवारों के कल्याण हेतु कार्यक्रम संचालित करना तथा विभिन्न राजगार मूलक व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना। ऽ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समेकित शिक्षा, सर्व शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि-शिक्षण-प्रशिक्षण, चिकित्सा कार्यक्रमों का संचालन तथा पंचायती राज व्यवस्था के तहत कार्य करते हुए ग्रामीणों को इस व्यवस्था से अवगत कराना। ऽ बालकों के विकास हेतु आंगनबाड़ी, बालबाड़ी शिशु गृह केन्द्र का संचालन व बच्चों का टीकाकरण तथा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पहल करना। ऽ नवीनतम कृषि तकनीकी प्रवर्धन हेतु विभिन्न माध्यमों के द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना। ऽ पर्यावरण पशु-पक्षियों कल्याणार्थ कार्य करना तथा भूमिक्षरण, जल स्तर को उपर उठाने का प्रयास करना। ऽ जनसंख्या नियन्त्रण, एड्स नियंत्रण, रक्तदान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करना। ऽ नशा उन्मूलन कार्यक्रम संचालित करना तथा निःशक्तजन के हित में कार्य करना। ऽ खेलों के विकास हेतु प्रयास करना तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना। ऽ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं मानव अधिकार तथा वृद्धजन हेतु कार्य करना। |
Our History |
संस्था सामाजिक गतिविधियों की स्वैच्छिक संगठन है, जिसका उद्येश्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करना है। यह एक लाभ न कमाने वाली संस्था है। संस्था की स्थापना 15 मई 1993 को तत्कालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, कुपोषण से मुक्ति को ध्यान में रखकर किया गया है तथा बच्चों के लिए कार्य करते हुए सन् 2003 में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संस्थागत कार्यां में सम्मिलित किया गया। तथा महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य शिक्षण व कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के कार्य किए गए। सन् 2005 में संस्था ने अपने उद्येश्यों में संशोधन करते हुए नये उद्येश्यों को सम्मिलित किया।
|